×

Unchai celebs review: Amitabh Bachchan, Anupam Kher और Neena Gupta की ऊंचाई देख भावुक हुए सेलेब्स, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोंगपा, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा एक साथ फिल्म ऊंचाई में नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोंगपा, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत ऊंचाई का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। इस फिल्म के साथ वो अपने प्रोडक्शन हाउस के 75 साल पूरे कर रहे हैं। फिल्म ऊंचाई की रिलीज से पहले इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने एंट्री की थी। फिल्म को देखने के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।

जिसमे रितेश देशमुख से लेकर दर्शन कुमार और वरूण शर्मा तक शामिल है। अब सभी कलाकारों ने फिल्म को देखने के बाद इस पर अपना प्यार बरसाया है और बताया है कि यह फिल्म देखकर उन्हें कैसा महसूस हुआ। रितेश देशमुख ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि, कल रात उंचाई देखी, अब तक की बेहतर फिल्म,

 

सूरज जी एक असाधारण डायरेक्टर हैं, जो दर्शकों के दिलों को छूना जानते हैं और उन्होंने इसे फिर से साबित किया है। श्री बच्चन जी काफी शानदार रहे, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा, नीना जी और सारिका जी बहुत अच्छा काम किया है। तनीषा मुखर्जी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि, क्या अद्भुत कलाकार है, एक प्रेम में बिल्कुल अमेजिंग कलाकार, क्या अमेजिंग विचार।

 

दर्शन कुमार ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बधाई दी और इसके साथ लिखा शानदार डायरेक्शन सूरज बडजात्या द्वारा प्यार भावनाओं, जीवन, दोस्ती और पावर हाउस प्रदर्शनों की रोलर कोस्टर सवारी है यह फिल्म। इसके अलावा वरुण शर्मा जैसे कलाकारों ने फिल्म की तारीफ की है। आपको बता दें कि फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिसमे यह सभी कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार होगा जब अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेंजोंगपा, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा एक साथ किसी फिल्म में नजर आए है।