×

Brahmastra movie review Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की ब्रह्मास्त्र का पहला रिव्यू आउट, फिल्म कर सकती हैं निराश

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी इसी 9 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन इन दिनों मेकर और कलाकार जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले इसका पहला रिव्यू भी सामने आ चुका है। जिसे इंडस्ट्री के जाने माने व्यक्ति ने किया है। ब्रह्मास्त्र के पहले रिव्यू के अनुसार यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह भी ठंडा नजर आने वाला है।

बता दें कि ओवरसीज सेंसर बोर्ड मेंबर उमैर संधू ने फिल्म का पहला रिव्यू किया है। जिन्होंने इस फिल्म को सेंसर रूम में देखा है। फिल्म को देखने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इसका पहला रिव्यू किया है। फिल्म को कुल 2.5 स्टार दिए हैं और इसके साथ उमैर संधू ने लिखा कि, रणबीर कपूर फिल्म में बहुत कंफ्यूज लगे, उन्हें पता ही नहीं कि क्या हो रहा है।

जबकि आलिया भट्ट फिल्मों में शानदार लगी है। तो वहीं मोनी राय बहुत खराब लग रही है उनकी एक्टिंग बहुत लाउड है। अमिताभ बच्चन के बारे में लिखा है कि वह पूरी गरिमा में है सिर्फ दुख इस बात का है कि उन्हें कम फुटेज मिली है।

<a href=https://youtube.com/embed/V5jVntRVl-0?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/V5jVntRVl-0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

अपने दूसरे ट्वीट में उमर संधू ने लिखा कि, फेंटेसी एडवेंचर फिल्में बॉलीवुड में बहुत बॉलीवुड में काम ही होती है। आयाम मुखर्जी को साहसी होने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है। जो एक ऐसे जाॅनर में गए जो सपने दिखाने वालों ने छुआ भी नहीं था।

लेकिन फिल्म का स्क्रीनप्ले और कहानी बिल्कुल औसत है और कभी कभी बहुत खराब। लास्ट में उन्होंने लिखा कि, जो चमकता है वह सोना नहीं होता है। अगर हम बात करें फिल्म ब्रह्मास्त्र कि देश में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी राय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन तले किया गया है।