×

पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय, कार के अंदर लगातार वीडियो बनाने पर बोलीं- 'बंद करो'; वीडियो वायरल

 

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब अभिनेत्री दोस्तों के साथ डिनर के बाद अपनी कार में बैठ रही थीं।

कार में बैठने के बाद भी जारी रही रिकॉर्डिंग

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E-ko0lGFoSw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E-ko0lGFoSw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वायरल वीडियो में मौनी रॉय ब्लैक स्लीवलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं। डिनर के बाद जैसे ही वह अपनी कार में बैठीं, बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते रहे।बताया जा रहा है कि कार के अंदर बैठने के बाद भी कैमरे उनकी ओर लगे रहे, जिससे अभिनेत्री असहज महसूस करने लगीं।

हाथ के इशारे से कहा- कैमरा बंद करें

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी ने पहले हाथ के इशारे से फोटोग्राफर्स को रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। जब इसके बावजूद वीडियो बनाना जारी रहा, तो उन्होंने उंगली से इशारा करते हुए सख्त लहजे में "बंद करो" कहा।इसके बाद कुछ देर में उनकी कार वहां से रवाना हो गई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने अभिनेत्री की निजता का सम्मान किए जाने की बात कही, जबकि कुछ ने इसे सेलिब्रिटीज और पैपराजी के बीच सामान्य स्थिति बताया।हालांकि, मौनी रॉय की ओर से इस घटना को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।यह घटना एक बार फिर सेलिब्रिटीज की निजता और सार्वजनिक स्थानों पर पैपराजी की भूमिका को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।