×

28 साल बाद भारत में शुरू होगा Miss World 2024 कॉम्पिटिशन, यहाँ जानिए प्रतियोगिता की हर छोटी बड़ी डिटेल 

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (मिस वर्ल्ड 2024) का आयोजन किया जाएगा। इस बार इस आयोजन की मेजबानी भारत के खाते में आई है. जी हां, 28 साल बाद भारत एक बार फिर मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हर कोई इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. आइए आपको बताते हैं कि 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की थीम क्या है और इसकी शुरुआत कब और कहां होगी?


मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल अकाउंट पर दिया गया अपडेट
दरअसल, इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को लेकर मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल अकाउंट (Miss World {X} Twitter) पर एक अपडेट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में मिस वर्ल्ड की चेयरमैन जूलिया मॉर्ले ने एक बयान जारी कर लिखा कि बड़े गर्व के साथ हम घोषणा करते हैं कि इस बार मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी भारत करेगा। सुंदरता, विविधता और सशक्तिकरण के जश्न का इंतजार कर रहा हूं।


क्या इन शहरों में होगा मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन?
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस इवेंट की शुरुआत दिल्ली से होगी. इसे 20 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम से लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले आयोजित किया जाएगा।