×

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार ऐलान: वीडियो में देंखे 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू भैया का नया अवतार

 

ओटीटी पर धूम मचाने वाली सुपरहिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है। मेकर्स ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/-CrLrCiEaFA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-CrLrCiEaFA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

फिल्म के टीजर रिलीज से पहले निर्माताओं ने प्रमुख किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। इनमें कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के दमदार लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसके साथ ही एक खास पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें ‘गद्दी’ का जिक्र करते हुए लिखा गया है— “गद्दी है तो हम हैं।” यह लाइन मिर्जापुर की सत्ता और वर्चस्व की कहानी को और मजबूत तरीके से पेश करती है।जारी किए गए पोस्टर्स में मिर्जापुर की विरासत, सत्ता संघर्ष और पुरानी दुश्मनियों की झलक साफ दिखाई दे रही है। हर किरदार को उसके पुराने अंदाज से थोड़ा अलग और अधिक प्रभावशाली रूप में दिखाया गया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाए गए कालीन भैया के पोस्टर पर एक दमदार डायलॉग भी लिखा गया है— “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी।” इस लाइन ने एक बार फिर उनके किरदार की खौफनाक और प्रभावशाली छवि को सामने ला दिया है।फिल्म के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बताया है, जबकि कुछ दर्शकों ने कहा कि बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का अनुभव और भी रोमांचक होने वाला है।

मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ कहानी का विस्तार नहीं होगी, बल्कि इसमें सत्ता, बदले और संघर्ष की दुनिया को और बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा। अब सभी की निगाहें 4 सितंबर पर टिकी हैं, जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी और एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया बड़े पर्दे पर राज करने को तैयार होगी।