"मिर्ज़ापुर द मूवी: रिलीज से ठीक 3 दिन पहले मेकर्स का सरप्राइज, नया गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छाया"
‘मिर्जापुर: द मूवी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार नए सरप्राइज देकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं।
कुछ समय पहले फिल्म के निर्देशक ने संकेत दिया था कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दर्शकों को कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जो वे वेब सीरीज में नहीं देख पाए थे। अब रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘घूम घूम’ रिलीज कर दिया है।
सोनल चौहान के डांस ने जीता दिल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना ‘घूम घूम’ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसे सोनल चौहान पर फिल्माया गया है। गाने में सोनल चौहान शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। उनका ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज गाने को खास बना रहा है।
गाने में सोनल चौहान के साथ रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आ रहे हैं। दोनों अपने देसी अंदाज से गाने में अलग रंग भरते दिखाई देते हैं। गाने की तेज बीट और जबरदस्त एनर्जी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है।
‘घूम घूम’ को रश्मीत कौर और आरएवाई ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक आरएवाई ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।
4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को कालीन भैया और मिर्जापुर की गद्दी के लिए चल रही खींचतान देखने को मिलेगी।
ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसकी एडवांस बुकिंग से भी लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से तीन दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।