×

मीका सिंह का 50वां जन्मदिन: मुंबई में ग्रैंड सेलिब्रेशन, वीडियो में देंखे बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक जुटी हस्तियां

 

Mika Singh ने 10 जून की रात अपना 50वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। यह भव्य समारोह Mumbai के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड, म्यूजिक इंडस्ट्री, खेल और राजनीति जगत से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए। जन्मदिन समारोह की शुरुआत से पहले मीका सिंह ने पपराजी के साथ केक काटकर जश्न की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में अपनी फिल्म का एक गाना भी गाया, जिससे माहौल और भी मनोरंजक हो गया। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gZhfaZbSz1o?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gZhfaZbSz1o/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस खास मौके पर मेहमानों की लंबी सूची देखने को मिली। कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता Hema Malini, मशहूर सिंगर Sonu Nigam, अभिनेता Anupam Kher, कॉमेडियन Kapil Sharma, अभिनेता शेखर सुमन, अभिनेत्री ईशा मालवीय और मीका सिंह के बड़े भाई Daler Mehndi भी मौजूद रहे।पार्टी में संगीत, डांस और सेलिब्रेशन का माहौल पूरी तरह से छाया रहा। मेहमानों ने मीका सिंह को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे संगीत करियर की सराहना की।

इसके अलावा खेल और राजनीति जगत से जुड़ी कई अन्य हस्तियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। यह कार्यक्रम मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित बर्थडे सेलिब्रेशन में से एक बन गया है।फिलहाल मीका सिंह का यह ग्रैंड सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस लगातार इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।