मालविका शर्मा से रिपोर्टर ने पूछा- बीफ पसंद आया? वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा- मैं शाकाहारी हूं, नहीं चखा
एक्ट्रेस मालविका शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खलीफा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान केरल में मीडिया से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने मालविका से पूछा कि क्या उन्हें केरल में बीफ पसंद आया। सवाल सुनकर एक्ट्रेस थोड़ी असहज नजर आईं और उन्होंने स्पष्ट किया कि वह शाकाहारी हैं और उन्होंने बीफ नहीं चखा। मालविका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर भी इस सवाल को लेकर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने रिपोर्टर के सवाल पर नाराजगी जताते हुए इसे गैरजरूरी बताया।
केरल के खाने को लेकर हो रही थी बातचीत
दरअसल, मालविका शर्मा फिल्म ‘खलीफा’ के प्रमोशन के सिलसिले में केरल में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें केरल में कौन सा खाना पसंद आया।जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ज्यादा तरह के खाने का स्वाद चखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आमतौर पर उन्होंने चावल, ग्रेवी और करी जैसी चीजें खाई हैं।इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे सीधे पूछा कि क्या उन्हें बीफ पसंद आया। इस सवाल पर मालविका कुछ असहज नजर आईं। उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं शाकाहारी हूं, इसलिए मैंने बीफ नहीं चखा है।’
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
मालविका का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रिपोर्टर के सवाल की आलोचना की। लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस से खाने को लेकर सामान्य बातचीत हो रही थी, ऐसे में इस तरह का सवाल पूछना जरूरी नहीं था।एक एक्स यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, ‘क्या ऐसा बेवकूफी भरा सवाल पूछना वाकई जरूरी था?’वहीं एक अन्य यूजर ने रिपोर्टर के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मालविका के जवाब की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने बिना विवाद बढ़ाए सीधे तौर पर अपनी बात स्पष्ट कर दी।
‘खलीफा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं मालविका
मालविका शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘खलीफा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान वह अलग-अलग शहरों में मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान केरल में हुआ यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हालांकि बातचीत का मुख्य उद्देश्य फिल्म का प्रमोशन था, लेकिन खाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के कारण इंटरव्यू का यह हिस्सा चर्चा में आ गया। मालविका ने पूरे मामले में सिर्फ इतना स्पष्ट किया कि वह शाकाहारी हैं और इसलिए उन्होंने बीफ नहीं खाया।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने सवाल को अनुचित बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे सामान्य मीडिया बातचीत का हिस्सा माना। फिलहाल इस छोटे से इंटरव्यू क्लिप ने मालविका शर्मा को एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है।