Mahesh Bhatt HBD विवादों से भरी है महेश की पर्सनल लाइफ, दो शादियां करने के बाद भी इस अभिनेत्री के साथ लिव इन में रहें
मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर महेश भट्ट का जन्मदिन है। महेश भट्ट इंडस्ट्री ऐसे डायरेक्टर है जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों को लोग पसंद भी करते हैं। महेश भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा अपने पर्सनल लाइफ को फिर से लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, महेश भट्ट का कई बार विवादों से भी नाता रह चुका है। महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। महेश भट्ट की दो शादिया हुई है, उनकी दूसरी पत्नी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनी राजदान है, लेकिन उनकी पहली शादी लोरिएन ब्राइट से हुई थी।
इन दोनों की दोस्ती कॉलेज के दौरान हुए थी और कॉलेज के दौरान ही दोनों का प्यार बढ़ा और फिर शादी करके अपना घर बसा लिया। लोरिया ने महेश भट्ट से शादी करने के बाद अपना नाम बदलकर किरण रख लिया था। उस वक्त दोनों की उम्र महज 21 या 20 साल की ही थी। शादी के एक साल बाद ही उनकी बेटी पूजा का जन्म हुआ, जब उनकी बेटी पूजा भट्ट का जन्म हुआ तो उस वक्त महेश भट्ट का अफेयर बॉलीवुड की मशहूर और हॉट अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ अफेयर चला था।
Neha Dhupia का छलका दर्द बताया प्रेग्नेंट होने की वजह से मेकर्स ने उनको प्रोजेक्ट से निकाला
Bigg Boss OTT के बाद क्या BB 15 का हिस्सा बनना चाहेंगी Divya Aggrawal, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
Singer Anuradha Paudwal का Bollywood इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा, क्यों किया इंडस्ट्री से किनारा
उनकी पत्नी को महेश भट्ट की ये बात बिल्कुल भी रास नहीं आई जिसकी वजह से उन्होंने फिल्ममेकर से किनारा कर लिया था। बता दें कि महेश भट्ट शादीशुदा होते हुए और एक बेटी का पिता बनने के बाद भी वो बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी के प्यार में पड़ चुके थे और उन्होंने अपने प्यार का इजहार तक कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं महेश भट्ट अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन बॉबी के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे, हालांकि एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से परवीन बाबी और महेश भट्ट की जिंदगी बदल गई।
परवीन एक बार हाथ में चाकू लिए बैठी थी और महेश भट्ट को कह रही थी कि दरवाजा बंद कर दें ताकि कोई अंदर ना आ सके। इसके बाद महेश भट्ट ने डॉक्टर को बुलाया और डॉक्टर ने कहा कि, परवीन को एक दिमागी बीमारी है। जिसमे ये भ्रम होता है कि, उन्हें कोई मारना चाहता है। धीरे-धीरे परवीन और महेश एक दूसरे से अलग हो गए। परवीन इसके बाद अकेली पड़ने लगी और एक दिन उनके घर पर उनकी लाश मिली।
परवीन बाबी के निधन के बाद उनका और महेश भट्ट की प्रेम कहानी का अंत हो गया। हालांकि आज महेश भट्ट अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान और बच्चों के साथ खुशहाल लाइफ जी रहे है। महेश भट्ट ने अपने करियर के दौरान अब तक अर्थ, सारांश, जन्म, नाम, डैडी, तमन्ना, जख्म, मर्डर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है।