Mahesh Babu New Projects: ‘Varanasi’ के बाद 3 बड़ी फिल्मों की खबर, टीम ने किया ऑफिशियल खुलासा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को आखिरी बार 'गुंटूर कारम' फिल्म में देखा गया था, जो साल 2024 में संक्राति के मौते पर रिलीज हुई थी. अब तीन साल बाद महेश बाबू 'वाराणसी' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी.इस फिल्म के जरिए उम्मीद की जा रही है कि महेशा बाबू को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिलेगी. क्योंकि 'वाराणसी' फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने जो किया है. इससे पहले महेश बाबू ने अपने करियर में किसी भी पैन इंडिया फिल्म में काम नहीं किया है.
ऐसे में महेश बाबू के करियर के लिए 'वाराणसी' गेम चेंजर साबित हो सकती है. इसी बीच खबरें आ रही थीं कि महेश बाबू इस प्रोजेक्टके बाद अगले तीन सालों में तीन फिल्मों में काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ये खबरें तेजी से वायरल हो रही है.इस खबर के सामने आते ही महेश बाबू के फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. हालांकि, 123telugu के अनुसार इस रिपोर्ट एक्टर की टीम ने बताया है कि इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है. महेश बाबू ने अभी वाराणसी के अलावा किसी और प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है. क्योंकि, फिलहाल उनका पूरा फोकस 'वाराणसी' पर ही है.
कहा जा रहा है कि वाराणसी की रिलीज के बाद की एक्टर अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर प्लानिंग करेंगे. बता दें इससे पहले खबरें आ रही थीं कि पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली प्रोडक्शन हाउस Mythri Movie Makers ने महेश बाबू को एक बिग बजट फिल्म के लिए साइन किया है.ऐसे में प्रोडक्शन हाउस के ट्रैक रिकॉर्ड को देख कयास लगाया जा रहा था कि ये प्रोजेक्ट बड़े स्तर पर बनाया जाएगा. इसके अलावा खबरें थीं कि महेश बाबू फिल्ममेकर सुनील नारंग के साथ भी एक प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं. हालांकि, अब ये खबरें महज अफवाह साबित हुई हैं.