×

Amit Mishra and Soumi की आवाज से सजा है लकी बिष्ट का नया गीत, ‘उन लम्हों में’

 

निर्माता लकी बिष्ट के नए गीत ‘उन लम्हों में’ में बॉलीवुड को मशहूर प्लेबैक सिंगर अमित मिश्रा और सौमी शैलेश ने अपनी आवाज दी है। ‘जी म्यूजि़क कंपनी’ और ‘लकी कमांडो फिल्म्स’ की मदद से तैयार इस गीत को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

इस रोमांटिक गीत का निर्देशन नईम शेख ने किया है और इसे शब्दों में पिरोने का काम गीतकार लाडो सुवालका ने किया है।

रोमांस से भरपूर इस गाने का वीडियो एटिटिंग सुनील जाधव ने किया है और इसमें विजुअल इफेक्ट्स अंकित गुप्ता ने दिया है।

‘उन लम्हों में’ में कोरियोग्राफी कुशल दिगन का है और इसमें कलर इफेक्ट्स अंकित माली ने डाले हैं।

इस गीत के सफल निर्माण के लिए लकी बिष्ट ने अरुण मित्रा, संतोष ओझा और शिया गरिया को विशेष धन्यवाद दिया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस