'लॉक अप 2' में खाने को लेकर बवाल, वीडियो में जाने सुनीता आहूजा रो पड़ीं; राम कपूर समेत कई कंटेस्टेंट्स ने किया विरोध
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 के नए एपिसोड में खाने की गुणवत्ता और पर्याप्त भोजन न मिलने को लेकर जमकर विवाद देखने को मिला। शो के कई कंटेस्टेंट्स ने खाने की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। विरोध के दौरान कुछ प्रतिभागियों ने खाना नहीं खाया, जबकि सुनीता आहूजा भावुक होकर रो पड़ीं।
सुनीता आहूजा ने सूप की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
रविवार को स्ट्रीम हुए एपिसोड में सुनीता आहूजा ने शो में दिए गए सूप की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने दावा किया कि सूप बेहद खराब था और उसकी तुलना आपत्तिजनक शब्दों में की। खराब भोजन मिलने से वह भावुक हो गईं और रोने लगीं।
राम कपूर समेत कई कंटेस्टेंट्स ने किया विरोध
राम कपूर सहित कई अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी खाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रतिभागियों का कहना था कि सीमित स्कोर के कारण सभी घरवालों के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे कुछ लोगों को भूखे रहना पड़ा।
विरोध के तौर पर कई कंटेस्टेंट्स ने एक रात बिना खाना खाए बिताई।
दवाइयां लेने वाले कंटेस्टेंट्स का भी उठाया मुद्दा
कंटेस्टेंट्स ने यह मुद्दा भी उठाया कि कुछ प्रतिभागियों को नियमित दवाइयां लेनी होती हैं, लेकिन उन्हें भी पर्याप्त भोजन नहीं मिला।इस पर शो के होस्ट रितेश देशमुख ने कहा कि जिन प्रतिभागियों को दवाइयों की जरूरत थी, उनके लिए सूप भेजा गया था। हालांकि, इससे पहले ही सुनीता आहूजा सूप की गुणवत्ता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी थीं।
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी चर्चा
एपिसोड प्रसारित होने के बाद शो में खाने की व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है। दर्शक कंटेस्टेंट्स की शिकायतों और शो की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।