कुणाल खेमू का नया सफर, फुटेज में जाने अभिनय-निर्देशन के बाद अब ‘अलायंस’ के साथ OTT रियलिटी शो की दुनिया में एंट्री
कुणाल खेमू, जिन्होंने बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, अब मनोरंजन की दुनिया में एक नए रोल में नजर आ रहे हैं। वह प्राइम वीडियो के पहले डेली रियलिटी शो ‘अलायंस’ को होस्ट कर रहे हैं, जो भारत में अपने तरह का अनोखा फॉर्मेट बताया जा रहा है।
मीडिया से बातचीत में कुणाल खेमू ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए भी बिल्कुल नया है, क्योंकि यह शो और उनका होस्टिंग सफर दोनों ही पहली बार के हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि न केवल उनका बल्कि प्राइम वीडियो का भी यह पहला डेली रियलिटी शो है।कुणाल के अनुसार, यह शो एक ऐसे फॉर्मेट पर आधारित है जहां हर दिन कहानी बदल है। इसमें प्रतिभागियों के बीच रिश्ते बनते हैं, टूटते हैं और नए समीकरण बनते रहते हैं। शो की खासियत यह है कि इसमें फैसले बाहर से नहीं लिए जाते, बल्कि कंटेस्टेंट्स खुद ही अपनी रणनीति और निर्णय तय करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह शो एक तरह से लगातार बदलते इमोशंस और चुनौतियों का सफर है, जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। कुणाल ने माना कि बतौर होस्ट यह उनके लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव है।अपने करियर को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनय और निर्देशन का अनुभव होने के बावजूद होस्टिंग उनके लिए पूरी तरह अलग दुनिया है। यहां हर पल नए हालात और नई परिस्थितियों से सीखने का मौका मिलता है।
कुणाल खेमू ने यह भी कहा कि यह शो उन्हें खुद को एक नए नजरिए से समझने का मौका दे रहा है। उनके अनुसार, इस प्रोजेक्ट में काम करते हुए वह लगातार सीख रहे हैं और हर दिन एक नया अनुभव मिल रहा है।‘अलायंस’ को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता देखी जा रही है, क्योंकि यह भारत में अपने तरह का पहला डेली रियलिटी शो बताया जा रहा है। ऐसे में कुणाल खेमू की यह नई भूमिका उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ती नजर आ रही है।