कुकू कोहली का निधन, वीडियो में जाने अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर ने 77 की उम्र में कहा अलविदा
बॉलीवुड के वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।कुकू कोहली ने अभिनेता अजय देवगन को फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की शुरुआत के साथ-साथ कुकू कोहली के निर्देशन करियर की भी महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही।
आज होगा अंतिम संस्कार
कुकू कोहली का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंच रहे हैं। अभिनेता गजेंद्र चौहान और फिल्ममेकर अशोक पंडित समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।स दौरान कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी को गजेंद्र चौहान संभालते हुए नजर आए। परिवार और करीबी लोगों के लिए यह बेहद भावुक पल रहा।
‘बॉबी’ में राज कपूर के असिस्टेंट रहे
कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट की थी। उन्होंने दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।राज कपूर जैसे दिग्गज फिल्ममेकर के साथ काम करने के बाद कुकू कोहली ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और आगे चलकर कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया।
अजय देवगन को दिया पहला बड़ा मौका
कुकू कोहली का नाम अजय देवगन के शुरुआती फिल्मी सफर से खास तौर पर जुड़ा है। उन्होंने अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ के जरिए हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता पेश किया। फिल्म में अजय देवगन के एक्शन और दो मोटरसाइकिलों पर खड़े होकर एंट्री वाले स्टंट ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा था।अजय देवगन के अलावा भी कुकू कोहली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक और फिल्ममेकर काम कि। उनके निधन से बॉलीवुड ने एक अनुभवी फिल्मकार को खो दिया है।फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और तकनीकी टीम के सदस्य सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार के दौरान फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।