×

कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, वीडियो में जाने पत्नी सुनीता भी रहीं मौजूद; तस्वीरों से गायब रहे गोविंदा

 

एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने परिवार के साथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में कृष्णा अपनी बहन आरती सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि इस पारिवारिक सेलिब्रेशन में उनके मामा गोविंदा के बच्चे टीना आहूजा और हर्षवर्धन आहूजा भी शामिल हुए। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया, लेकिन गोविंदा इन तस्वीरों और वीडियो में कहीं नजर नहीं आए।

कृष्णा ने शेयर कीं रक्षाबंधन की झलकियां

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5UAxlxmv_VI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5UAxlxmv_VI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें परिवार के सदस्य साथ में त्योहार मनाते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।एक वीडियो में टीना आहूजा कृष्णा अभिषेक को राखी बांधते हुए नजर आती हैं। राखी बांधते समय वह ‘भैया मेरे राखी के बंधन को’ गाना भी गाती हैं। टीना को इस अंदाज में गाना गाते देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।कृष्णा भी मौके को मजेदार बनाने से पीछे नहीं रहते। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगली बार उन्हें राखी के बदले बैंकॉक की टिकट चाहिए। उनका यह मजाक सेलिब्रेशन का माहौल और हल्का-फुल्का बना देता है।

आरती ने हर्षवर्धन को बांधी राखी

एक अन्य वीडियो में कृष्णा की बहन आरती सिंह अपने छोटे भाई हर्षवर्धन आहूजा को राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। राखी बांधने के बाद आरती उनका आशीर्वाद लेती हैं।सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में कृष्णा, आरती, टीना और हर्षवर्धन चारों एक साथ सुनीता आहूजा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में परिवार के बीच अच्छा माहौल दिखाई दे रहा है।

सेलिब्रेशन में गोविंदा नजर नहीं आए

इस रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि इसमें गोविंदा नजर नहीं आए। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा जरूर परिवार के साथ मौजूद रहीं।यह सेलिब्रेशन ऐसे समय में सामने आया है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से मीडिया में चर्चाएं चल रही हैं। दोनों के बीच अनबन और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ेआरोपों को लेकर भी खबरें सामने आई हैं।हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में परिवार के बाकी सदस्यों के बीच रक्षाबंधन का माहौल खुशनुमा नजर आया। कृष्णा ने अपने पोस्ट के जरिए त्योहार से जुड़ी इन पारिवारिक यादों को फैंस के साथ साझा किया है।

कृष्णा और गोविंदा के रिश्ते की भी रही है चर्चा

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते को लेकर भी लंबे समय से बॉलीवुड में चर्चा होती रही है। दोनों परिवारों के बीच कभी दूरी तो कभी साथ आने की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर कृष्णा का गोविंदा के बच्चों के साथ त्योहार मनाना सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।हालांकि, इस पूरे सेलिब्रेशन में गोविंदा की गैरमौजूदगी को लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कृष्णा की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में गोविंदा की गैरमौजूदगी की कोई वजह नहीं बताई गई है। फिलहाल फैंस का ध्यान इस पारिवारिक सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो पर है।