×

कृति सेनन के ज्वेलरी एड विवाद में बहन नूपुर का मिला साथ, वीडियो में देंखे ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों एक ज्वेलरी एड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन की थीम पर बने इस विज्ञापन में कृति के कपड़ों और उनके पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल किया। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन ने अपनी पोस्ट के जरिए जवाब दिया। अब उनकी बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में सामने आई हैं। नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृतिकी पोस्ट को री-शेयर करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी महिला के कपड़ों को लेकर दूसरे लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है, इस पर लोगों को अपनी सोच विकसित करने की जरूरत है।

‘कृति जिसे राखी बांधती हैं, वो मैं हूं’

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Gm0mAFTFJUE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Gm0mAFTFJUE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कृति की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सोचिए, कोई दूसरी महिला क्या पहनती है, इस बात से लोग कितने परेशान हो सकते हैं। सम्मानपूर्वक अपनी सोच को विकसित (इवॉल्व) करें।”इसके बाद नूपुर ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए लिखा, “कृति जिसे राखी बांधती हैं, वह मैं हूं। जब मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों हो रही है?”नूपुर का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपनी बहन का समर्थन करते हुए साफ किया कि कृति के पहनावे या विज्ञापन को लेकर उन्हें किसी तरह की आपत्ति नहीं है।

रक्षाबंधन थीम वाले एड पर हुआ विवाद

दरअसल, कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन थीम वाले विज्ञापन में नजर आई थीं। विज्ञापन में राखी के मौके से जुड़े विजुअल्स दिखाए गए थे। इसी दौरान कृति के कपड़ों और उनके पेट डॉग को राखी बांधने के सीन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।कुछ यूजर्स ने विज्ञापन की थीम और कृति के लुक को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

कृति ने भी दिया था जवाब

विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने विज्ञापन को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी और ट्रोलिंग का जवाब दिया।अब नूपुर सेनन के अपनी बहन के समर्थन में खुलकर सामने आने के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है। बहनों की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं।

नूपुर के बयान का मुख्य संदेश यही है कि किसी महिला के पहनावे को लेकर दूसरों को अनावश्यक रूप से आपत्ति जताने के बजाय अपनी सोच को व्यापक बनाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर अपनी बहन कृति का बचाव किया और ट्रोलर्स से सवाल किया कि जब उन्हें खुद कृति के विज्ञापन से कोई परेशानी नहीं है, तो दूसरों को इससे दिक्कत क्यों होनी चाहिए।