×

कृति सेनन ने कराया था एग फ्रीजिंग, वीडियो में बोलीं- शादी या मां बनने का फैसला दबाव में नहीं लूंगी

 

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। 35 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'मिमी' की तैयारी के दौरान एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) कराई थी। कृति का कहना है कि उन्होंने यह फैसला किसी सामाजिक दबाव या जल्द शादी-मां बनने की चिंता में नहीं, बल्कि अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था।

एक इंटरव्यू में कृति ने बताया कि फिल्म 'मिमी' के किरदार के लिए उन्हें अपने शरीर में बड़ा बदलाव करना था। इस भूमिका के लिए उन्हें काफी वजन बढ़ाना पड़ा। चूंकि एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के दौरान भी शरीर में हार्मोनल बदलाव और वजन बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए उन्होंने दोनों चीजों को एक साथ मैनेज करने का फैसला किया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/l_WY0W7X03U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/l_WY0W7X03U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

'यह खुद को दिया सबसे अच्छा तोहफा है'

कृति सेनन ने बताया कि किसी करीबी ने उन्हें सलाह दी थी कि यदि परिस्थितियां अनुकूल हों, तो एग फ्रीजिंग कराना भविष्य के लिए खुद को दिया जाने वाला सबसे अच्छा उपहार हो सकता है। यह बात उनके मन में रह गई थी।जब फिल्म मिमी के लिए उन्हें वजन बढ़ाने की तैयारी करनी थी, तब उन्होंने सोचा कि यही इस प्रक्रिया के लिए सबसे उपयुक्त समय है। इसी वजह से उन्होंने उस दौरान एग फ्रीजिंग कराने का निर्णय लिया।

'बायोलॉजिकल क्लॉक के दबाव में फैसला नहीं लेना चाहती'

कृति ने साफ कहा कि वह केवल बायोलॉजिकल क्लॉक या समाज के दबाव के कारण शादी या मां बनने जैसा बड़ा फैसला नहीं लेना चाहतीं। उनके अनुसार, जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय व्यक्ति को तब लेने चाहिए, जब वह मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तैयार हो।उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन से जुड़े फैसले अपनी सुविधा, इच्छाओं और सहीसमय के अनुसार लेने की आजादी होनी चाहिए।

'मिमी' में निभाया था सरोगेट मां का किरदार

फिल्म 'मिमी' में कृति सेनन ने एक सरोगेट मां का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्होंने न केवल अपना वजन बढ़ाया, बल्कि किरदार की भावनाओं और शारीरिक बदलावों को भी गहराई से समझने की कोशिश की। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा था।

महिलाओं के लिए बढ़ रही जागरूकता

पिछले कुछ वर्षों में एग फ्रीजिंग को लेकर जागरूकता बढ़ी है और कई महिलाएं अपने करियर, व्यक्तिगत प्राथमिकताओं या चिकित्सकीय कारणों से इस विकल्प पर विचार कर रही हैं। कृति सेनन के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने उनके फैसले को व्यक्तिगत स्वतंत्रता और भविष्य की योजना से जोड़कर देखा है।कृति का कहना है कि हर महिला को अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले बिना किसी सामाजिक दबाव के लेने का अधिकार होना चाहिए और यही सोच उन्हें इस निर्णय तक लेकर आई।