Krishna Janmashtami 2021 भगवान कृष्ण के बड़े भक्त हैं बॉलीवुड के ये कलाकार, एक ने माना कान्हा को अपना बेटा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। 30 अगस्त यानी सोमवार को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण को समर्पित है। इस त्योहार को लोग अपने अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। आम जन से लेकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी अपने घर पर अलग-अलग तैयारियां करते हैं। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हम आज आपको बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान श्री कृष्ण के सबसे बड़े भक्त हैं। इन बॉलीवुड कलाकारों के मन में भगवान श्रीकृष्ण बसते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कलाकारों के नाम —
Krishna Janmashtami 2021 टीवी के पसंदीदा कृष्ण ने जन्माष्टमी पर फैंस को दिया ये खास संदेश
Disha Parmar से शादी के दो महीने बाद ही Rahul Vaidya ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भगवान श्री कृष्ण की सबसे बड़े भक्त हैं। श्री कृष्ण भगवान के प्रति उनकी भक्ति और प्रीति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कृष्ण के नाम कर दी है। इस बात का खुलासा वो कई बार कर चुकी है। वो अक्सर कहती है कि, उन्हें लगता है कि जैसे कृष्ण उन्हीं के बेटे हैं। हेमा मालिनी बांके बिहारी के दर्शन के लिए आश्रम वृंदावन जाती रहती हैं और उनका कृष्ण के प्रति प्रेम दिखता है।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के लिस्ट में आती है जो हर त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ सेलिब्रेट करती हैं। फिर चाहे दिवाली, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी या फिर कृष्ण जन्माष्टमी ही क्यों ना हो। बता दें शिल्पा शेट्टी श्री कृष्ण की दीवानी है और उनका जुहू स्थित घर इस्कॉन टेंपल के बिल्कुल नजदीक है। हर साल अपने परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे उत्सव के साथ मनाती हैं और कृष्ण रुद्राभिषेक भी करती है। शिल्पा शेट्टी की भगवान कृष्ण में गहरी आस्था है।
कंगना रनौत
कंगना रनौत भी कृष्ण के बहुत बड़ी भक्त हैं। 2 साल पहले कंगना रनौत द्वारिकाधीश के दर्शन करने भी पहुंची थी। द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद कंगना कि भगवान श्री कृष्ण में आस्था बढ़ गई और वो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर खास पूजा का आयोजन करती हैं।
एकता कपूर
मशहूर टीवी प्रोड्यूसर और बालाजी टेलीफिल्म्स की मालकिन एकता कपूर पूजा पाठ में विश्वास रखती हैं। इसके अलावा वो भगवान श्री कृष्ण की बड़ी भक्त भी हैं। एकता कपूर अक्सर इस्कॉन मंदिर और अपना कान्हा जी का आशीर्वाद लेने के लिए जाया करती हैं।
गोविंदा
अभिनेता गोविंदा भी भगवान श्री कृष्ण के बड़े भक्त हैं। उनके नाम में ही भगवान श्री कृष्ण का नाम है। बता दें कि गोविंदा का नाम भगवान श्री कृष्ण के 108 नामों में से एक गोविंद से बना हुआ है। गोविंदा के दिल में भगवान श्रीकृष्ण बसते हैं।