KKK11: खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले सप्ताह ही एलिमिनेट हुई निक्की तंबोली
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निक्की तंबोली इन दिनों इंडियन टीवी इंडस्ट्रीज में धमाल मचा रही हैं। बता दें कि उनको बीते दिनों आपने बिग बॉस 14 में देखा था। जिसमे उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म दी थी। इस टीवी शो में शिरकत करने के बाद निक्की तंबोली की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। बता दें कि साल 2020 में निक्की तंबोली के लिए बेहद खास रहा है। क्योंकि इस साल उनकी पापुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा भी देखने को मिला है। वो रातों-रात स्टार बन गई थी।
बिग बॉस 14 टीवी शो में निक्की तंबोली ने अपनी स्ट्रांग पर्सनैलिटी और जीत के जज्बे से देश भर के लोगों को इंप्रेस किया था। वहीं बिग बॉस से बाहर आने के बाद निक्की तंबोली ने अगले स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी भाग लिया है। लेकिन यहां पर अभिनेत्री वो मुकाम नहीं हासिल कर पाई जो उन्होंने बिग बॉस 14 में हासिल किया था।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का प्रसारण हुआ तो एक अलग ही निक्की तंबोली देखने को मिली। निक्की तंबोली जो बिग बॉस में अपने टास्क को अच्छे से परफॉर्म करती थी। वो खतरों के खिलाड़ी 11 में टास्क को परफॉर्म नहीं कर पाई।
खतरों के खिलाड़ी के लिए से निक्की तंबोली का जब नाम सामने आया था तो कई फैंस को ऐसा लगा था कि निक्की तंबोली इस शो की विनर हो सकती है।
लेकिन किसी को इस बात का यकीन नहीं था कि निक्की तंबोली पहले हफ्ते में ही एलिमिनेट हो जाएंगी। हालांकि उनकी इस शो में फिर से वापसी होने वाली है। फैंस को अब निक्की तंबोली से कोई खास उम्मीद नहीं है। अगर ये कहा जाए कि खतरों के खिलाड़ी में निक्की तंबोली अपना मजाक उड़ाने के लिए गई थी तो ये गलत नहीं होगा।
Shraddha Kapoor: फोन पर स्पेशल वन से बात करती नजर आई श्रद्धा कपूर, वायरल तस्वीर से खुला गहरा राज
Malaika Arora: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, तो लोग बोले इसे क्या हो गया ये ऐसे क्यों चल रही