King Song: शाहरुख-दीपिका के रोमांस के बीच दिखी सुहाना खान की झलक? फैंस ने लगाया अंदाजा
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अभिनेता के 61वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच कुछ फैंस ने दावा किया है कि वीडियो में शाहरुख की बेटी सुहाना खान की भी झलक दिखाई दे सकती है।
गाने के एक सीन ने खींचा ध्यान
गाने के करीब दो मिनट बाद एक छोटा-सा सीन नजर आता है, जो किसी एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा लगता है। इसमें एक लड़की आग की लपटों से घिरे घर की ओर देखती दिखाई देती है। हालांकि, इस सीन में लड़की का चेहरा साफ नजर नहीं आता।
इसी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह लड़की सुहाना खान हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि गाने में दिखाई देने वाली लड़की सुहाना ही हैं। फिलहाल यह चर्चा सोशल मीडिया पर फैंस के लगाए गए अंदाजों पर आधारित है।