×

Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli Nanda के साथ चिल करती नजर आई Khushi Kapoor, देखें तस्वीर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड कि अगर हम बात करें तो इसमे सबसे पहले नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का नाम आता है। ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं और दोनों काफी अच्छी दोस्त भी हैं। अब इसी बीच खुशी कपूर और नव्या नवेली नंदा एक दूसरे के साथ नजर आई हैं।

दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमे दोनों साथ में दिखाई दे रही है और फैंस इन तस्वीरों को पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नव्या हमेशा की तरह खूबसूरत दिखाई दे रही है और इस दौरान नव्या के साथ खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut नहीं Aishwarya Rai को अपनी बायोपिक में देखना चाहती थीं Jayalalithaa

Nawazuddin Siddiqui की अगली फिल्म नो मैन लैंड का पहला लुक जारी, अभिनेता ने कहा 'कोई इस लड़के के...'

Krushna Abhishek पर बरसी थी Govinda की पत्नी अब कॉमेडियन ने दिया ये जवाब

तस्वीरों को देखकर ये साफ लग रहा है कि इन दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अमिताभ बच्चन की बेटी और नव्या की मां श्वेता बच्चन ने लिखा कि, मुझे पसंद है। बता दें कि नव्या के अलावा खुशी कपूर भी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती और अपनी तस्वीरें शेयर करती है।

जिसमे उनका बोल्ड और हॉट अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। खबरों के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर सकती हैं। उन्होंने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं नव्या नवेली नंदा का मन बिजनेस में लगता है।