काजी और लव गिल मामले में आम्रपाली के दोहरे रवैये पर गौहर खान ने उठाए सवाल
मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के हालिया एपिसोड में जमकर हंगामा देखने को मिला। शो में यंग डीएसए ने लव गिल के डांस पर टिप्पणी की थी, जिस पर आम्रपाली लव गिल का साथा देने बजाय उन पर चिल्ला पड़ीं। अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने आम्रपाली को डबल फेस बताया।
गौहर खान ने पूरे मामले पर अपनी बात को रखते हुए कहा, "बिग बॉस का हालिया एपिसोड देखा, जिसमें यंग डीएसए ने लव गिल के डांस पर टिप्पणी की थी कि वो वहां पर खड़ी होकर डांस कर रही हैं। इसके बाद लव गिल ने साफ तौर पर यंग डीएसए से साफ तौर पर कहा था कि भाई, तुम्हारा इस तरह से मेरे डांस पर टिप्पणी करना मुझे अच्छा नहीं लगा। इस पर आम्रपाली लव गिल को ही डांटने लगीं।
उन्होंने आगे कहा, "आम्रपाली लव गिल से कहती हैं कि तुम्हे पता है न कि यंग डीएसए का तुम्हे लेकर इरादा गलत नहीं था, वो तुम्हारा दोस्त है, तो तुम ऐसे क्यों बोल रहे हो। आम्रपाली उस वक्त लव गिल पर काफी गुस्सा हुई थी और बोली थी कि आप यंग डीएसए के बारे में ऐसे क्यों सोच रही हो।"
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने कनिका मान और अन्य घरवालों से बातचीत के दौरान गलती से अपशब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर आम्रपाली ने उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करने की नसीहद दी थी।
इस बात पर गौहर खान ने कहा, "तो फिर, जब काजी ने पहले ही साफ किया था कि उसने उस शब्द का इस्तेमाल किया था लेकिन उसका गलत इरादा नहीं था। फिर आम्रपाली जी आप जाकर काजी को बोल रही थी कि अगर आपका गलत इरादा नहीं था और किसी को उससे दिक्कत हो रही है, तो आप मत बोलिए।"
गौहर खान ने साफ किया कि आम्रपाली दुबे एक तरफ यंग डीएसए का साथ दे रही हैं कि उसका इरादा गलत नहीं है और दूसरी तरफ काजी को गलत बता रही हैं, जबकि इरादा तो दोनों का ही गलत नहीं था।
उन्होंने आम्रपाली को लेकर कहा, "लव, तो आपकी दोस्त हैं और जब वो आपको बोल रही है कि उसको यंग डीएसए का इस तरह से बोलना अच्छा नहीं लगा, तो उस वक्त आपने उसको नसीहत दी कि अरे उसका इरादा वो नहीं है, तो आप काजी को कैसे बोल सकती हैं, कि नहीं अगर किसी को ऐसी बातें पसंद न आए तो नहीं बोलनी चाहिए।"
--आईएएनएस
एनएस/पीएम