×

करीना कपूर के तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें निकलीं झूठी, टीम ने किया साफ; वायरल वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के तीसरी बार मां बनने की खबरों पर अब विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से करीना के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं। अब एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। करीना के करीबी सूत्र ने भी पुष्टि की है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह अपनी कार की ओर जाती हुई नजर आईं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी मौजूद थे। वीडियो में एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से कैमरे में कैद नहीं कर पाते। इसी वजह से सोशल मीडिया पर करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें शुरू हो गईं।

वायरल वीडियो से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की चर्चा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/fEul08Zthao?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/fEul08Zthao/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वायरल वीडियो में करीना का लुक और उन्हें कैमरों से बचाने की टीम की कोशिश देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को वीडियो में उनका बेबी बंप जैसा नजर आया, जिसके बाद तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें फैलने लगीं।वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछे। एक यूजर ने लिखा कि एक पल के लिए उसे लगा कि करीना अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने सीधे सवाल किया कि क्या करीना प्रेग्नेंट हैं।

करीना की टीम ने बताया- अफवाहें गलत

बढ़ती चर्चाओं के बीच करीना की टीम ने इन खबरों को खारिज कर दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना के करीबी सूत्र ने साफ किया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें गलत हैं।इससे पहले भी करीना को लेकर इस तरह की अटकलें सामने आती रही हैं। हालांकि, इस बार भी किसी आधिकारिक घोषणा के बजाय सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के आधार पर ही लोगों ने प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

करीना ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब

करीना ने भी इन अफवाहों पर सीधे तौर पर गंभीर प्रतिक्रिया देने के बजाय मजेदार अंदाज अपनाया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा मजाकिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक व्यक्ति अपना निकला हुआ पेट दिखाता नजर आ रहा था। पोस्ट के साथ करीना ने हंसने और पिज्जा वाले इमोजी लगाए। इसे उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स पर मजाकिया जवाब के तौर पर देखा गया।करीना और सैफ अली खान के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर। फिलहाल करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को उनकी टीम ने साफ तौर पर गलत बता दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शुरू हुई यह चर्चा अब महज अफवाह साबित हुई है।