×

तंजानिया में बेटे तैमूर के साथ जंगल की खूबसूरती का आनंद ले रही है Kareena Kapoor, कैमरे में कैद हुए खूबसूरत नजारे

 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क -  करीना कपूर को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त मिलता है तो वह वेकेशन पर निकल जाती हैं। अब एक्ट्रेस ने तैमूर के साथ अपने तंजानिया ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह वाइल्डलाइफ का लुत्फ लेती नजर आईं। देखिए इन दोनों की तंजानिया ट्रिप की बेहतरीन तस्वीरें जो आपको बेहद पसंद आएंगी।


करीना कपूर अक्सर जंगल सफारी पर जाना या आप कह सकते हैं कि वाइल्ड लाइफ का नजारा देखना पसंद करती हैं। अब एक्ट्रेस ने तंजानिया ट्रिप 2024 की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह डेनिम शॉर्ट्स और जींस पहने नजर आईं। करीना के साथ उनके बड़े बेटे तैमूर भी नजर आए. तैमूर ने नीली टी-शर्ट के साथ पजामा और ग्रे रंग की टोपी पहनी हुई है। इसके साथ ही वह जीप में बैठकर हिरण को देखते नजर आए। 

इस फोटो को देखकर लग रहा है कि मां करीना की तरह बेटे तैमूर को भी जंगल सफारी बहुत पसंद है. इस फोटो में तैमूर बड़े आराम से हिरणों के समूह को देखते नजर आ रहे हैं. इससे पहले करीना ने जेह बाबा के साथ जंगल सफारी की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें करीना दूरबीन से कुछ देखती नजर आ रही थीं और जेह बाबा उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे थे. करीना कपूर ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 'सवाना गर्ल एंड बॉय तंजानिया 2024।