ऋतिक रोशन के नाम पर ट्रोलिंग पर भड़कीं कंगना रनोट: बोलीं- आग में घी मत डालिए, पुराना विवाद दोबारा न उछालें
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने उन लोगों की आलोचना की, जो उन्हें निशाना बनाने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से पुराने विवाद को दोबारा हवा न देने और "आग में घी डालने" से बचने की अपील की।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
हाल ही में सोशल मीडिया पर "The World Owes an Apology to Hrithik Roshan" ट्रेंड करने लगा। यह ट्रेंड उस बयान के बाद चर्चा में आया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उनके एक दोस्त ने मजाक में उन्हें "यंग ऋतिक रोशन" जैसा दिखने वाला बताया।इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कंगना रनोट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
कंगना ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
ट्रोलिंग बढ़ने के बाद कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पुराने विवादों को दोबारा उछाल रहे हैं, जबकि ऐसा करने से केवल नकारात्मकता फैलती है।कंगना ने लोगों से अपील की कि किसी पुराने विवाद को फिर से चर्चा में लाकर माहौल खराब करने की बजाय जिम्मेदारी से व्यवहार करें और आग में घी डालने से बचें।
ऋतिक रोशन ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पूरे घटनाक्रम के बीच ऋतिक रोशन ने भी सोल डिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति का समर्थन केवल इसलिए करना कि अब दूसरे व्यक्ति को पसंद नहीं किया जाता, समाज की एक बड़ी समस्या को दर्शाता है।ऋतिक ने लिखा कि वह किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे संदर्भ और तथ्यों का इंतजार करना पसंद करेंगे। उनका कहना था कि किसी भी मुद्दे पर राय तथ्यों के आधार पर बननी चाहिए, न कि अधूरी जानकारी या सोशल मीडिया ट्रेंड के आधार पर।
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस
कंगना और ऋतिक दोनों की प्रतिक्रियाओं के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स कंगना के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं, जबकि कई लोग ऋतिक के बयान का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि, दोनों कलाकारों के हालिया बयानों से यह साफ है कि वे सोशल मीडिया पर बिना पूरे संदर्भ के चलने वाली चर्चाओं और ट्रोलिंग संस्कृति पर सवाल उठा रहे हैं।