×

कृति के राखी एड पर कंगना की आलोचना, वीडियो में देंखे अब कुनिका सदानंद ने पुराना विज्ञापन दिखाकर कसा तंज

 

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट इन दिनों अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कंगना ने विज्ञापन में कृति के पहनावे पर सवाल उठाए थे। अब इस विवाद में वरिष्ठ अभिनेत्री कुनिका सदानंद की एंट्री हो गई है। उन्होंने कंगना का करीब नौ साल पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन शेयर करते हुए उन पर तंज कसा है।

कुनिका ने शेयर किया कंगना का पुराना एड

कुनिका सदानंद ने सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का पुराना ज्वेलरी विज्ञापन शेयर किया। इस विज्ञापन में कंगना रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। विज्ञापन में उन्होंने स्ट्रैपलेस और डीप नेकलाइन वाली ड्रेस पहनी हुई है।कुनिका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी?” उनका यह तंज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स कंगना के पुराने विज्ञापन और कृति सेनन के हालिया विज्ञापन की तुलना करने लगे।

कृति के एड पर कंगना ने उठाए थे सवाल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/nOsLeZtOAVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nOsLeZtOAVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दरअसल, कृति सेनन हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी। विज्ञापन में रक्षाबंधन मनाते हुए कृति के इस लुक पर सोशल मीडिया के एक वर्ग ने आपत्ति जताई थी।कंगना ने भी कृति के विज्ञापन की आलोचना की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि भाई को राखी बांधते समय इस तरह के कपड़े क्यों पहने जाएं। बाद में कृति ने अपने पहनावे का बचाव करते हुए कहा था कि संस्कृति सिर्फ कपड़ों में नहीं, बल्कि भावनाओं और दिल में होती है।

कंगना के पुराने विज्ञापन पर उठे सवाल

अब कंगना का पुराना विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस का रुख बदल गया है। कई यूजर्स का कहना है कि जिस तरह के पहनावे को लेकर कंगना ने कृति की आलोचना की, वैसा ही एक लुक वह खुद भी रक्षाबंधन से जुड़े विज्ञापन में इस्तेमाल कर चुकी हैं।हालांकि, यह पुराना विज्ञापन करीब 2017 का बताया जा रहा है और कंगना ने इसे उस समय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। अब उनके पुराने विज्ञापन के दोबारा सामने आने से उनके बयानों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विवाद के बीच ब्रांड ने हटाया कृति का एड

कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ने के बाद संबंधित ज्वेलरी ब्रांड ने अपनी रक्षाबंधन कैंपेन को वापस ले लिया। ब्रांड ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और भारतीय संस्कृति व त्योहारों के सम्मान में विज्ञापन हटाया गया।अब कृति के विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद कंगना के पुराने विज्ञापन तक पहुंच गया है। कुनिका सदानंद के तंज के बाद सोशल मीडिया पर पहनावे, त्योहारों की प्रस्तुति और सार्वजनिक हस्तियों के दोहरे मानदंड को लेकर नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल कंगना ने कुनिका के इस पोस्ट पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।