×

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं कंगना रनोट, वीडियो में देंखे पीली साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज; मुंबा देवी के भी किए दर्शन

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कंगना ने मंदिर में कुछ समय बिताया और भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह पारंपरिक परिधान में नजर आईं। मंदिर पहुंची कंगना रनोट ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा कैरी किया था। लाल बिंदी, हल्की ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप में उनका लुक काफी सादगी भरा नजर आया। मंदिर परिसर में कंगना ने श्रद्धा के साथ पूजा की और भगवान गणेश के दर्शन किए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6o18QJ3wEXY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6o18QJ3wEXY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सिद्धिविनायक के बाद मुंबा देवी के दर्शन

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने मुंबई के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने मंदिर दर्शन की जानकारी साझा की।कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।’कंगना की इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। तस्वीरों और वीडियो में कंगना मंदिर परिसर में पूरी तरह पारंपरिक और आध्यात्मिक अंदाज में नजर आईं।

पूजा-अर्चना के लिए अक्सर मंदिर पहुंचती हैं कंगना

कंगना रनोट धार्मिक स्थलों पर जाने और पूजा-अर्चना करने को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और अनुभव साझा करती रहती हैं। इससे पहले भी वह देश के अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करती नजर आ चुकी हैं।मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। यहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कंगना का मंगलवार को यहां पहुंचना भी इसी धार्मिक यात्रा का हिस्सा रहा।अभिनेत्री के मंदिर दर्शन के दौरान उनका पारंपरिक लुक भी चर्चा में रहा। पीली साड़ी, लाल बिंदी और सादगी भरे अंदाज में कंगना ने लोगों का ध्यान खींचा। दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और जानकारी साझा की।