अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर का लुक बना चर्चा का विषय, वीडियो में देंखे मेहंदी में लिखा दिखा 'शिखु' नाम
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज और खास मेहंदी डिजाइन को लेकर सुर्खियों में रहीं। रिसेप्शन से सामने आई तस्वीरों में जाह्नवी का पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह रही कि उनकी मेहंदी में 'शिखु' नाम लिखा दिखाई दिया, जिसे उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम माना जाता है। जाह्नवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके फैशन के साथ-साथ मेहंदी का डिजाइन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
सिल्क साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सिल्क साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।उनका यह एथनिक स्टाइल सोशल मीडिया पर फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आया और तस्वीरें वायरल हो गईं।
मेहंदी में नजर आया 'शिखु' नाम
जाह्नवी की तस्वीरों में उनकी हथेली पर लगी मेहंदी में बारीकी से 'शिखु' नाम लिखा हुआ दिखाई दिया। 'शिखु' शिखर पहाड़िया का निकनेम है। मेहंदी में यह नाम देखने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं।हालांकि, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पहले भी दे चुकी हैं रिश्ते के संकेत
यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया से जुड़े किसी संकेत के कारण सुर्खियां बटोरी हों।साल 2024 में फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग के दौरान वह 'शिखु' नाम वाला नेकलेस पहनकर पहुंची थीं। उस समय भी उनके इस नेकलेस की काफी चर्चा हुई थी।इसके अलावा हाल ही में सोशल मीडिया पर जाह्नवी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह पिंक रंग का नाइटसूट और ग्रे जैकेट पहने नजर आई थीं।
नाइटसूट पर लिखा था खास मैसेज
वायरल तस्वीर में जाह्नवी के नाइटसूट पर अंग्रेजी में लिखा था—
"If Lost, Please Return to Shikhar Pahariya"
यानी, "अगर मैं गुम हो जाऊं, तो कृपया मुझे शिखर पहाड़िया के पास लौटा दें।"
इस अनोखे मैसेज ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस ने इसे शिखर पहाड़िया के प्रति उनके स्नेह का इशारा माना था।फिलहाल अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से सामने आई नई तस्वीरों ने एक बार फिर जाह्नवी कपूर के फैशन सेंस और उनकी मेहंदी में लिखे 'शिखु' नाम को चर्चा का विषय बना दिया है।