☰
×

Jailer 2 Box Office: 21वें दिन भी जारी रही कमाई, 466 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन; 500 करोड़ पर नजर

 

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। शुरुआती दो हफ्तों में शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। तीसरे हफ्ते के वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 466 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

21वें दिन कितना रहा 'जेलर 2' का कलेक्शन?

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 466.05 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 95.55 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 16वें दिन 5.50 करोड़, 17वें दिन 9.70 करोड़, 18वें दिन 11.20 करोड़, 19वें दिन 3.40 करोड़ और 20वें दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे।

क्या 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म?

'जेलर 2' के सामने अब 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की चुनौती है। फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए करीब 34 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। हालांकि, तीसरे हफ्ते में लगातार घटते कलेक्शन को देखते हुए यह लक्ष्य मुश्किल नजर आ रहा है।

वहीं, सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की 'रामायण' की एंट्री से भी फिल्म को चुनौती मिल सकती है। नई फिल्म के रिलीज होने से 'जेलर 2' के शो और स्क्रीन कम होने की संभावना है, जिसका असर इसकी कमाई पर पड़ सकता है। अब देखना होगा कि रजनीकांत की यह फिल्म अपना बॉक्स ऑफिस सफर कितने करोड़ पर खत्म करती है।