×

'इस बीट पर कंट्रोल मुश्किल', गाने 'चुम्मा लेला राजा जी' पर जिम में डांस करतीं अक्षरा सिंह

 

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह ने हाल ही में रिलीज हुए अपने नए गाने 'चुम्मा लेला राजा जी' के साथ सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसके बीच अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाने की बीट पर शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही।

अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वीडियो में वह जिम लुक में नजर आ रही हैं। उनके बालों की चोटी बनाई हुई है और हर डांस मूव में उनकी एनर्जी साफ झलक रही है। वीडियो में वह 'चुम्मा लेला राजा जी' के हर एक लाइन पर परफेक्ट डांस करती दिख रही।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''इस बीट पर कंट्रोल करना मुश्किल है.. जिम में ही रील बना लिया... आप भी ट्राई करके देख लो।''

गाने 'चुम्मा लेला राजा जी' की बात करें तो यह रोमांटिक और एनर्जी से भरपूर गाना है। इसमें अक्षरा सिंह और सनम जौहर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विनय विनायक ने कंपोज किया है। गाने का निर्देशन मोहित सरीन ने किया है।

अक्षरा सिंह का करियर भोजपुरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी लंबा और सफल रहा है। उनका जन्म बिहार में हुआ था और उन्होंने अभिनय की शुरुआत 2010 में फिल्म 'सत्येमव जयते' से की थी, जिसमें उन्होंने रवि किशन के साथ काम किया। इसके बाद 2011 में उन्होंने 'प्राण जाए पर वचन न जाए' में अभिनय किया। 2016 में रोमांटिक ड्रामा 'ए बलमा बिहार वाला' में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आईं और 2017 में एक्शन ड्रामा 'सत्या, तबादला' और 'मां तुझे सलमा' में पवन सिंह के साथ काम किया।

टीवी में भी अक्षरा ने अपनी छाप छोड़ी है। 2015 में उन्होंने हिंदी टेलीविजन में 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिकों में जैसे 'सूर्यपुत्र कर्ण' में गांधारी और 'पोरस' में महारानी कादिका की भूमिका निभाई। उनकी फिल्मी यात्रा में 'सौगंध गंगा मईया की', 'दिलेर', 'साथिया', 'धड़कन', 'सरकार राज', 'लव मैरिज' और 2025 में 'रूद्र-शक्ति' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अक्षरा सिंह 'बिग बॉस ओटीटी' की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस