×

बातों बातों में Nagarjuna ने लीक की फिल्म Brahmastra की कहानी, 5000 साल पुराने बैकड्राप पर ले जाएंगे अयान मुखर्जी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागार्जुन जल्द ही पैन इंडिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की मच अवेटेड बिग बजट फिल्म है। जिसमे रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी किया था। जिसमे अभिनेता रणबीर कपूर का दमदार अवतार देखने को मिला था।

फिल्म ब्रह्मास्त्र के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था और अब फिल्म के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब इसी बीच फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बात ये है कि फिल्म की कहानी लीक हो गई है। एक खास बातचीत के दौरान खुद अभिनेता नागार्जुन ने फिल्म की प्लॉट को लीक कर दिया है।

नागार्जुन ने बताया कि, फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है। इसकी कहानी में आज के वक्त और वैदिक पीरियड को खूबसूरती से मिक्स किया गया है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में ज्यादा तो नहीं बता सकता हूं, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि ये 5000 साल पुराने एक अस्त्र के बारे में है।

अभिनेता नागार्जुन की बात से एक बात तो साफ हो गई है कि अस्त्र के नाम पर ही फिल्म का टाइटल ब्रह्मास्त्र रखा गया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले किया जा रहा है, इस फिल्म को मेकर्स की तीन पार्ट में बनाने की योजना है। जिसका पहला पार्ट इस साल सितंबर के महीने में रिलीज किया जाएगा।