पहचानना हुआ नामुमकिन! महात्मा गांधी के किरदार में ढले मनोज बाजपेयी, 10 किलो वजन घटाकर चौंकाया
बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी जल्द ही पर्दे पर एक बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता पहली बार महात्मा गांधी की भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से गांधी के किरदार में उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी के ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा शुरू हो गई। तस्वीरों में उन्हें पहचानना तक मुश्किल नजर आ रहा है। सफेद कपड़े, हाथ में छड़ी और गांधीजी की खास बॉडी लैंग्वेज में नजर आ रहे अभिनेता ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
गांधी के किरदार में दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
फिल्म के फर्स्ट लुक में मनोज बाजपेयी का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी के पहनावे और अंदाज को बारीकी से अपनाने की कोशिश की है। उनके हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज में भी गांधीजी की झलक देखने को मिल रही है।मनोज बाजपेयी के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने यह साफ कर दिया है कि अभिनेता ने किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए काफी तैयारी की है। लुक सामने आने के बाद फैंस अब फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
आजादी के दौर की कहानी पर आधारित है फिल्म
यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास के एक कम चर्चित दौर पर आधारित बताई जा रही है। कहानी में उस समय के घटनाक्रम और उसके प्रभावों को दिखाने की कोशिश की जाएगी।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। अब मनोज बाजपेयी का गांधी के रूप में पहला लुक सामने आने के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
सुधीर मिश्रा कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
इस ऐतिहासिक ड्रामा का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। वह ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘धारावी’ जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसे बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है और NH स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है।
सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में
फिल्म में अभिनेता सौरभ शुक्ला भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। उनके शामिल होने से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हुई है।
मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ सुधीर मिश्रा का निर्देशन इस प्रोजेक्ट को खास बनाता है। फिलहाल फिल्म की कहानी और अन्य किरदारों से जुड़ी कई जानकारियां सामने आना बाकी हैं, लेकिन गांधी के रूप में मनोज बाजपेयी का पहला लुक दर्शकों के बीच खासा ध्यान खींच रहा है।