×

'टैलेंट बेच रही हूं, खुद को नहीं', फुटेज में देंखे एक्ट्रेस ने सुनाया कास्टिंग काउच का दर्द

 

मशहूर अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने हाल ही में मनोरंजन इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी ऐसे हालात का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का समझौता करने से साफ इनकार कर दिया।

'बड़ा रोल चाहिए तो कंफर्टेबल होना पड़ेगा'

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Fom3fWpM7b0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Fom3fWpM7b0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में जब इंदिरा कृष्णन से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी बातें सच हैं, तो उन्होंने कहा कि उनके साथ भी ऐसा हुआ था। हालांकि, उन्होंने संबंधित लोगों के नाम उजागर नहीं किए। एक्ट्रेस के मुताबिक, "मैं उन मेक का नाम नहीं लेना चाहती, क्योंकि वे साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर हम आपको इतना बड़ा रोल दे रहे हैं, तो आपको कंफर्टेबल होना पड़ेगा।"

'कंफर्टेबल' का मतलब पूछने पर मिला इशारा

इंदिरा कृष्णन ने बताया कि जब उन्होंने पूछा, "कंफर्टेबल का मतलब?" तो सामने से जवाब मिला, "अरे, कंफर्टेबल का मतलब आपको समझ जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि इस इशारे को समझने के बाद उन्होंने साफ शब्दों में अपना पक्ष रखा।

'मैं अपना टैलेंट बेच रही हूं, खुद को नहीं'

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा, "जब मैं अपना टैलेंट बेच रही हूं, तो खुद को क्यों बेचूं? मैं एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हूं।" इंदिरा कृष्णन ने कहा कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया और अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

कास्टिंग काउच पर फिर छिड़ी बहस

इंदिरा कृष्णन के इस खुलासे के बाद मनोरंजन जगत में एक बार फिर कास्टिंग काउच को लेकर चर्चा तेज हो गई है। समय-समय पर कई कलाकार इस तरह के अनुभव साझा कर चुके हैं, जिससे इंडस्ट्री में सुरक्षित और पेशेवर कार्य माहौल की जरूरत पर फिर से सवाल उठ रहे हैं।