×

हुमा कुरैशी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को किया ‘हार्ड-लॉन्च’, वीडियो में देंखे डेब्यू फिल्म से इंडस्ट्री में एंट्री

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में “हार्ड-लॉन्च” कर दिया है, जिसके बाद दोनों की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रचित सिंह जल्द ही सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खास प्रोजेक्ट में हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिससे यह फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YBr5iTl-E8M?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YBr5iTl-E8M/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हुमा कुरैशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रचित सिंह की कुछ तस्वीरें साझा कीं और उनके अब तक के सफर की जमकर तारीफ की। अपने पोस्ट में हुमा ने बताया कि रचित पिछले एक दशक से लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने कभी भी अपने सपनों को टूटने नहीं दिया।हुमा ने यह भी लिखा कि रचित उत्तर प्रदेश के बनारस से ताल्लुक रखते हैं और एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। शुरुआती दौर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखा।

एक्ट्रेस के अनुसार, रचित सिंह ने पिछले 10 वर्षों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि कई उभरते कलाकारों को ट्रेनिंग भी दी है। वे एक्टिंग वर्कशॉप्स में मेंटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं और पर्दे के पीछे रहकर कई लोगों को आगे बढ़ाने में मदद कर चुके हैं।हुमा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि रचित ने कभी भी शॉर्टकट का रास्ता नहीं चुना और हमेशा अपने हुनर और मेहनत पर भरोसा रखा। उनका मानना है कि सही समय आने पर मेहनत जरूर रंग लाती है।

हुमा के इस पोस्ट के बाद रचित सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बताया। दोनों के बीच यह सार्वजनिक बातचीत सामने आने के बाद फैंस में उनकी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।गौरतलब है कि पिछले साल दोनों की सगाई को लेकर भी खबरें सामने आई थीं, हालांकि उस समय दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अब हुमा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा मिल गई है।फिलहाल फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ और हुमा-रचित की जोड़ी दोनों ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।