हॉरर फिल्म '418 द फिल्म की रिलीज टली, मेकर्स बोले-डर का दरवाजा अब थोड़ी देर से खुलेगा
मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक कीर्तन नाडगौड़ा की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म '418 द फिल्म' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है।
मैथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। उन्होंने लिखा, "डर का दरवाजा अब थोड़ी देर से खुलेगा। '418 द फिल्म' अब 31 जुलाई को रिलीज नहीं होगी। नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आपके धैर्य और प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। हम वादा करते हैं कि आपके इस प्यार का जवाब भरपूर डर और रोमांच के साथ देंगे। यह इंतजार जरूर सफल होगा। हॉरर फिल्मों पर हंसना अब काफी हुआ, अब सच में डरने का समय आ गया है।"
मेकर्स ने इससे पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ रिलीज डेट की जानकारी दी थी। अब फिल्म की रिलीज भी आगे बढ़ाए जाने से उन फैंस को निराशा हुई है, जो 31 जुलाई को इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे थे।
आगामी तेलुगु हॉरर-थ्रिलर '418 द फिल्म' अपनी डरावनी कहानी, मनोवैज्ञानिक तनाव और सस्पेंस के लिए चर्चा में है। इसका लेखन और निर्देशन कीर्तन नाडगौड़ा ने किया है। फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है।
यह फिल्म एक ऐसे डरावने माहौल और रहस्य पर आधारित है जो विज्ञान और अंधविश्वास के बीच की पहेली को टटोलती है। इस फिल्म में सूर्या राज, चरण लक्कराजू और प्रीति पगडाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म में एक शानदार टेक्निकल क्रू है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी दिनेश दिवाकर ने संभाली है, जबकि म्यूजिक वेंकी जीजी ने दिया है और उल्लास हैदराबाद ने फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया है।
--आईएएनएस
एनएस/वीसी