हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा.. ‘मेरी कोई परवाह नहीं करता..’
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और दिग्गज सुपरस्टार विल स्मिथ को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आई है। लेकिन इस बार मामला परिवारिक वजहों से वो सुर्खियों में बने हुए है। विल स्मिथ के सुर्खियों में बनने की वजह उनकी बेटी हैं उनकी बेटी का नाम विलो है जिसकी उम्र 18 साल की है। हाल ही में विल स्मिथ की बेटी का कहना है कि उनकी कोई परवाह नहीं करता है। वो अपने परिवार से नाराज है।
अपनी पत्नी जैटा पिंकेट स्मिथ और बच्चों के बारे में स्मिथ कहते हैं कि, मैं वास्तव में 2012 में परिवार में मचे बवाल को बगावत का साल कहता हूं। इसी साल मेरे परिवार ने मेरे नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया था। आपको बता दें कि विल स्मिथ की बेटी विलो ने 2010 में अपने सोलो सॉन्ग ‘विप माइ हेयर’ से डेब्यू किया था। उनका ये गाना काफी ज्यादा मशहूर हुआ था।
स्मिथ ने अपनी याद को शेयर करते हुए कहा कि, वह परिवार एक सैनिक की तरह चलाते थे और मेरा परिवार एक सैन्य इकाई की तरह काम करता था। हम सभी आदेशों का पालन करते थे.. हमारे पास लक्ष्य थे.. हम चीजें प्राप्त करते थे और अगर आप वैसा नहीं करते जो आपको करने के लिए कहा जाता है तो आपको सजा भी मिलती थी।