×

नाइफ्स आउट फ्रेंचाइजी की अगली क़िस्त Wake Up Dead Man की शूटिंग हुई शुरू, Rian Johnson ने सेट शेयर की तस्वीर 

 

हॉलीवुड न्यूज डेस्क - अभिनेता डेनियल क्रेग की आने वाली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग इन दिनों चल रही है। यह फिल्म 'नाइव्स आउट' फ्रेंचाइजी की अगली किस्त है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए निर्देशक रियान जॉनसन ने सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर की है। फिल्म में डेनियल अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।


रियान ने शेयर की डेनियल की तस्वीर
निर्देशक रियान जॉनसन ने 'वेक अप डेड मैन' के सेट से डेनियल क्रेग की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'और हम चल पड़े! आज बेनोइट ब्लैंक की अगली फिल्म 'वेक अप डेड मैन' की शूटिंग का पहला दिन है। मिलते हैं दूसरी तरफ।' फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। ऐसे में मेकर्स ने डेनियल की तस्वीर शेयर कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।


नाइव्स आउट ने कमाए इतने करोड़
2019 में रिलीज हुई फिल्म नाइव्स आउट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें क्रेग, क्रिस इवांस, एना डी अर्मस, जेमी ली कर्टिस, क्रिस्टोफर प्लमर और अन्य सितारे नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 310 मिलियन डॉलर यानी करीब 2588 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। नेटफ्लिक्स ने 450 मिलियन डॉलर यानी करीब 3758 करोड़ रुपये में दो सीक्वल बनाने के अधिकार हासिल किए थे। इनमें से पहली ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री 2022 में रिलीज हुई थी।