प्रियंका चोपड़ा ने दिया शादी के लहंगे का ऑर्डर, ये करेंगे डिजाइन!
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बीते 18 अगस्त 2018 को सगाई करके हर किसी को हैरान कर दिया था। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई की थी। इसके बाद से दोनों की शादी की खबरें आने लगी। इन खबरों में ऐसा कहा जा रहा है दोनों इसी साल के आखिर तक शादी कर सकते है।
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने बीते 6 अक्टूबर को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ करीब 6 घंटे तक मीटिंग की थी। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने अपनी शादी के लहंगे का आॅर्डर दे दिया है। वहीं आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में गए थे।