निक जोनस के साथ डिनर डेट पर निकली प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिन निक जोनस के साथ स्पॉट की गई। प्रियंका और निक बीते मंगलवार की रात न्यूयॉर्क में डिनर डेट पर जाते नजर आए। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि प्रियंका और निक को साथ में कई मौकों पर स्पॉट किया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक के बीच अफेयर चल रहा है, ये खबरें काफी दिनों से आ रही है वहीं हम आपको बता दें कि प्रियंका से निक 10 साल छोटे है। दोनों की मुलाकात क्वांटिको के एक कास्ट सदस्य द्वारा हुई थी।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगी।