×

मैगजीन प्लेबॉय के ओनर हेफनर का हुआ निधन

 

मशहूर मैगजीन प्लेबॉय के ओनर हेफनर का 91 की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत के वक्त भी प्लेबॉय 43 मिलियन डॉलर की कंपनी है। हेफनर ने प्लेबॉय मैगजीन की शुरूआत 60 साल पहले 1953 में की थी। हेफनर का जन्म शिकागो में 9 अप्रैल 1926 को हुआ था। उन्होंने शुरूआत में अमेरीकी सेना में एक लेखक के रूप में काम किया, फिर उन्होंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया। साल 1953 में हेफनर ने 8,000 डॉलर कर्ज लेकर प्लेब्वॉय का पहला अंक प्रकाशित किया था। उनकी मां ने भी उन्हें मदद के रूप में 1,000 डॉलर दिए थे। ये मैगजीन अपने अर्टिकल ही नहीं ​बल्कि खूबसूरत महिलाओं के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। बीते कुछ समय से हेफनर बीमार चल रहे थें यही वजह है कि वो लाइमलाइट से दूर होते चले गए। यहां तक की वो प्लेब्वॉय के अगस्त में हुए सालाना प्रोग्राम में भी भाग नहीं ले पाए।

हेफनर ने क्रिस्‍टल हैरिस के साथ 31 दिसंबर, 2012 को एक निजी समारोह में शादी की थी। लेकिन यह शादी सबसे ज्यादा चर्चा में थी। और ये इसलिए क्योंकि जिस लड़की से हेफनर की शादी हुई वो उनसे 60 साल छोटी थी।