×

Nick Jonas injured: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लगी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अपने आगामी शो की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान उनको गंभीर चोट लग गई है। जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज शुरू हो चुका है। इस वक्त की ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बीते शनिवार को निक जोनस को चोट लगी थी और उनकी चोट काफी गंभीर थी।

जिसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उनका इलाज शुरू हो गया है इसके बारे में कोई जानकारी सामने आई नहीं आई है कि उनको कैसे चोट आई है। अस्पताल में पूरे एक दिन तक निक जोनस भर्ती भी थे इसके बाद वो बीते दिन यानी रविवार को ही घर लौट आए थे। डॉक्टर्स ने निक जोनस का पूरा चेकअप करने के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया है।

हालांकि अब निक जोनस काफी अच्छे से रिकवर कर रहे हैं और उन्होंने सोमवार से ही शूटिंग फिर से शुरू करने का प्लान किया है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों अपने अपकमिंग शो की शूटिंग कर रही है। जिसकी वजह से जब निक जोनस को चोट लगी तो प्रियंका चोपड़ा उनके पास नहीं थी।

हालांकि अब निक पहले से काफी ठीक महसूस कर रहे है। अगर हम बात करें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनके हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट शामिल है।