Shocking: न्यूयॉर्क की मैगजीन ने प्रियंका-निक के रिश्तों पर उठाए सवाल, भड़के बॉलीवुड सितारे
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियका चोपड़ा और निक जोनस ने इसी 1 और 2 दिसंबर को शादी कर ली है। इन दिनों दोनों की शादी की बेहद खास और प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं। जो आते ही सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक छाई है। इस शादी की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में भी हो रही है। क्योंकि प्रियका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बेहद शाही अंदाज से भारतीय रीति रिवाज से साथ हुई थी।
इस आर्टिकल में लिखा गया था कि, प्रियंका ने निक से महज फेम पाने के लिए शादी की है। मैगजीन की इस बात से बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स बेहद नाराज है।
निक और प्रियंका की शादी पर लिखे गए इस आर्टिकल का टाइटल था ‘क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्यार सच्चा है?’
खैर आपको बता दें कि ये नववाहित जोड़ा इन दिनों अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी को एन्जॉय कर रहा है। हाल ही में दोनों ने दिल्ली के ताज होटल में पार्टी का आयोजन किया था। जिसके कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी।