×

किम कर्दशियां लूट की घटना के बाद पहली बार पेरिस पहुंची

 

साल 2016 में पेरिस में नकाबपोश बंदूकधारियों द्वारा लूट की शिकार होने के बाद रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां पहली बार शहर पहुंची हैं। किम लुई वीटॉन मेन्सवियर स्प्रिंग/समर शो में शामिल होने अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ पेरिस पहुंची हैं।

किम और उनके पति सुरक्षागार्डो से घिरे नजर आए। वे पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के सिलसिले में पेरिस पहुंचे हैं। अक्टूबर 2016 में नकाबपोश बंदूकधारियों ने किम से एक करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य के आभूषण लूट लिए थे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस