×

गुस्से में आई प्रियंका चोपड़ा, सिर पर फोड़ लिया वाइन का ग्लास

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अपने सिर पर वाइन का ग्लास मारते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि, ‘जब आप 9 से वाइन तक काम करते हैं तो ऐसा कुछ होता है… इसे घर पर ट्राई न करें। मैंने एक बेकार दिन के बाद यह करने का फैसला लिया।’

https://www.instagram.com/p/BfiyCvAgixh/?taken-by=priyankachopra

जारी वीडियो में प्रियंका सबसे पहले ग्लास से कुछ पीते नजर आती हैं इसके बाद वो अपने सिर पर ग्लास दे मारती हैं। खैर ये तो हो गई वीडियो की बात, अब आते हैं ग्लास पर। दरअसल ये सिर्फ प्रियंका का मजाक था। वीडियो को ब्रेकअवे ग्‍लास से बनाया है। ब्रेकअवे ग्लास को शुगर ग्लास भी कहते हैं। यह शुगर से बना होता है और ग्लास जैसा दिखाई देता है, जो ट्रांसपैरंट होता है, जिससे चोट नहीं लगती। खैर आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

https://www.instagram.com/p/BfeYrV-gbB0/?taken-by=priyankachopra