×

दुनियां की मोस्ट एडमाइर्ड वुमेन लिस्ट में शामिल हुई बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां

 

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी हां इन तीनों को दुनियां की मोस्ट एडमाइर्ड वुमेन लिस्ट में शामिल किया है।

एक अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट ‘योगोव’ ने एक सर्वे कंडक्ट किया जिसमें 35 देशों के करीब 37 हजार लोगों से पूछा गया उस महिला के बारे में जिन्हें साल 2018 में खूब पसंद किया गया।

इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन सबसे ऊपर 11वां स्थान मिला है जबकि इसके बाद 12 नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और 13वें नंबर पर दीपिका पादुकोण का नाम है। वहीं खास बात ये है कि 2018 मोस्ट एडमायर्ड मैन लिस्ट अमिताभ बच्चन को शामिल किया गया है।

अमिताभ इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है वहीं पीएम मोदी 8वें नंबर पर है। ये लिस्ट तब खास बन जाती हैं ​​जब इसमें दुनियां के मशहूर दिग्गज एंजेलिना जोली, मिशेल ओबामा, ओपरा विनफ्रे, बिल गेट्स, बराक ओबामा और जैकी चैन जैसे नाम हो।