×

Selena Gomez ने खुद को लेकर किया अब तक सबसे हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि सेलेना गोमेज एक मशहूर सिंगर और एक्टर है। जिन्होंने अपने अब तक के सिंगिंग करियर में कई सुपर हिट गाने दिए हैं। अब इसी बीच अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज से एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह कि, हाल ही में उन्होंने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री माय माइंड एंड मी में अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज खोले हैं और उन्होंने बताया कि, वो एक बीमारी से भी जूझ रही है। अपने एक लाइव सेशन के दौरान सेलेना गोमेज ने अपने फैंस को बताया था कि, वह बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से जूझ रही है।

सेलेना गोमेज ने यह भी बताया था कि, वह कई चीजों से गुजरी और उसके बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि, उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर है। इसी के साथ अब उन्होंने हाल ही में बताया कि, शायद वह कभी भी मां नहीं बन पाए। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब पॉप सिंगर सेलेना गोमेज से उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कई सारी बातों का खुलासा किया।

सेलेना गोमेज ने यह भी बताया कि, वह अपना परिवार बढ़ाना पसंद करेंगी लेकिन यह शायद उनकी मेडिकेशन की वजह से डेंजरस हो सकता है। सेलेना गोमेज ने यह भी बताया कि जब अपनी एक दोस्त से मिलने गई थी, जो कि प्रेग्नेंसी के लिए काफी ट्राई कर रही थी कि, वह अपने दोस्त को ऐसे देखकर वो अपनी कार में जाकर रोने लगी, क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि वह कभी भी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी।

सिंगर ने बताया कि बाइपोलर डिसऑर्डर की दवाई की वजह से बेबी पैदा करना उनके और बेबी दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। सेलेना गोमेज द्वारा किए गए खुलासे के बाद कई लोग हैरान है। अगर हम बात करें सेलेना गोमेज के काम की तो उन्हें आप कई फिल्मों में देख चुके हैं और इसके अलावा वह कई सुपरहिट गाने भी गा चुकी है। जिसकी वजह से दुनिया भर में उनकी एक अलग पहचान है।