×

ईरान हिजाब विवाद को लेकर Priyanka Chopra ने शेयर किया पोस्ट, दिया मिर्जा ने किया लाइक

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर शेयर करती रहती है। अब इसी बीच एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने ईरान में चल रहे हिजाब विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहद लंबा चौड़ा नोट लिखा है। जिसे अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक से मिल चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर दीया मिर्जा जैसे कई अभिनेत्रियों ने भी लाइक किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ईरान की महिलाएं खड़ी हो रही है और अपनी आवाज उठा रही है। इसके अलावा वे अपने बाल भी काट रही है।

वह महेशा अमीनी की हत्या के विरोध में अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा से पहले कई बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी ईरान हिजाब विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए इससे लंबे चौड़े पोस्ट को आप यहां पर देख सकते है। जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म में शामिल है।