×

Priyanka Chopra ने डाॅटर्स डे पर दिखाई बेटी मालती की झलक, वायरल हो रहा पोस्ट

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की तस्वीर सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा की तरह उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

अभिनेत्री के कमेंट बॉक्स एक्शन में बेटी के लिए भी प्यारे प्यारे कमेंट आते रहते हैं। अब डॉटर्स डे के स्पेशल डे पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के साथ डांस की एक मेमोरी भी शेयर की। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के साथ एक बेहद पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि, डॉटर्स डे पर 1 दिन लेट हूं, लेकिन मेरी नजरों में हर दिन इंटरनेशनल डॉटर्स डे है।

मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्रियंका ने कोलाज फोटो शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की यह तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है, जिसे फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल की शुरुआत में ही सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता पिता बने थे

और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दिया है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।