×

छात्रों को उकसाने के आरोप में Hindustani Bhau गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुके प्रतियोगी हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि, विकास ​फाटक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त की आई ताजा खबर के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, हिंदुस्तानी भाऊ को छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है।


जिसमे हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक ये कहते सुने जा सकते हैं कि, जिसमे वो कहते हैं कि, छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा के खिलाफ विद्रोह करना चाहिए। आपको बता दें कि, उनके इस वीडियो के बाद मुंबई और नागपुर में छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। हालांकि अब हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक पर कथित तौर पर छात्रों को उकसाने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था।


अब उनको गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा को लेकर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र संपत्ति के विरूपण की रोकथाम अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर अपने बयान और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं।