×

Sapna Choudhary की मौत की उड़ी अफवाह, जानिए क्यों और कैसे फैली ये झूठी खबर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अक्सर अपने डांस और गाने को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब इसी बीच सपना चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सपना चौधरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से  फिल्मी दुनिया में कई स्टार और उनके करीबियों के निधन की खबरें सामने आ रही है।

अब इसी बीच मशहूर डांसर सपना चौधरी के निधन की अफवाहें भी उड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के निधन की खबरें वायरल होने लगी। जैसे ही ये खबर सामने आई तो उनके फैंस को एक तगड़ा झटका लगा। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए सपना चौधरी को श्रद्धांजलि तक देने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, डांसर सपना चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

हालांकि सपना की मैनेजर को जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, वो एकदम ठीक है। दरअसल बात ये है कि सपना चौधरी की कार एक्सीडेंट में मौत की खबर उस वक्त चर्चा में आई। जब गूगल पर सपना चौधरी एक्सीडेंट वर्ल्ड को सर्च किया गया। बता दें कि बीते 29 अगस्त को हरियाणा के सिरसा के पास एक रोड एक्सीडेंट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिसमे एक करीब 30 साल की महिला की मौत हो गई थी। संयोग से जिस महिला की मौत हुई थी उसका नाम सपना था। ये खबर डांसर सपना चौधरी के नाम पर वायरल हो रही है। ऐसे में कई लोग का मानना है कि वो कोई और नहीं बल्कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी है। हालांकि बता दें कि सपना चौधरी बिल्कुल ठीक है वो अपने परिवार के साथ हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर वो काम कर रही हैं।